LSG vs DC : नई दिल्ली/लखनऊ। आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शमी ने वह कारनामा कर दिखाया, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक जसप्रीत बुमराह या लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके हैं।
पहली ही गेंद पर केएल राहुल का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत करने आए पूर्व लखनऊ कप्तान केएल राहुल को मोहम्मद शमी ने अपनी पहली ही गेंद पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। राहुल ‘गोल्डन डक’ (0) पर आउट हुए। इस एक विकेट के साथ ही शमी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 5 बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट झटकने का कारनामा किया है।
दिग्गजों को छोड़ा पीछे
शमी ने इस मामले में उन तमाम गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है जिन्हें ‘डेथ ओवर’ या ‘न्यू बॉल’ स्पेशलिस्ट माना जाता है।
-
मोहम्मद शमी: 5 बार (पारी की पहली गेंद पर विकेट)
-
लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, ट्रेंट बोल्ट, उमेश यादव: 3-3 बार
शमी ने मलिंगा के एक और रिकॉर्ड की भी बराबरी की। मलिंगा ने मयंक अग्रवाल को दो अलग-अलग सीजन (2011 और 2015) में पारी की पहली गेंद पर आउट किया था, अब शमी ने भी केएल राहुल के खिलाफ यह कारनामा दोहरा कर उनकी बराबरी कर ली है।
मैच का हाल: समीर रिज़वी ने छीनी जीत
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन बनाए थे। जवाब में शमी की घातक शुरुआत (26 रन पर 4 विकेट) के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मार ली।
-
समीर रिज़वी: इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए रिज़वी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली।
-
ट्रिस्टन स्टब्स: उन्होंने 39* रनों का योगदान दिया और रिज़वी के साथ 119 रनों की अटूट साझेदारी कर दिल्ली को 17.1 ओवर में ही जीत दिला दी।

More Stories
IPL 2026: सीजन 19 से पहले कप्तानों की बड़ी बैठक, इम्पैक्ट प्लेयर और स्लाइवा रूल पर होगी आर-पार की चर्चा
PBKS vs GT IPL 2026 : PBKS vs GT , हार के जबड़े से जीत खींच लाया ऑस्ट्रेलियाई ‘छोरा’, कोनोली ने गुजरात के हाथों से छिनी बाजी
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 : IPL 2026 में फूटा वैभव का ‘ज्वालामुखी’, 17 गेंदों में 52 रन बनाकर CSK को चटाई धूल, मैच के बाद किया बड़ा खुलासा