liquor scam रायपुर, 30 सितंबर 2025| छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने राज्य के 30 वरिष्ठ अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से अस्थायी राहत मिली थी।
Bijapur hawkers abducted: नक्सली इलाकों में फिर से अपहरण, बीजापुर से तीन फेरीवाले लापता
ईडी की ओर से तलब किए गए अधिकारियों में एक अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, पांच उपायुक्त, 14 सहायक आयुक्त, सात जिला आबकारी अधिकारी और तीन अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनमें से सात अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। इन अधिकारियों में एक महिला आईएएस अधिकारी के पति का नाम भी सामने आया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
Major accident in Indonesia : इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा, स्कूल की इमारत गिरने से छात्र की जान गई
ईडी इस मामले में पहले ही एसीबी (ACB) में एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिसमें 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की बात कही गई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में यह घोटाला अंजाम दिया गया।

More Stories
RTI मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला’ जुर्माना लगाने से पहले PIO को अलग नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी
CG Road Accident : जशपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा