गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पंडरीपानी इलाके के जंगल में, जहां चार दिन पहले एक तेंदुए को कुएं से सुरक्षित निकाला गया था, वहीं अब दो अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के शव के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि शवों से खाल और कई महत्वपूर्ण अंग गायब हैं। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि मृत तेंदुए की संख्या एक है या दो।
पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर छुरा परिक्षेत्र के पंडरीपानी जंगल में एक मृत तेंदुए के शव का वीडियो वायरल हो रहा था। जंगल में लगभग 500 मीटर की दूरी पर दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए के शरीर के हिस्से बिखरे हुए मिले हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने इन दृश्यों का वीडियो बना लिया था, लेकिन डर के कारण उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी।
आज, मीडिया कर्मियों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल दोनों स्थानों पर पहुंची और तेंदुए के शरीर के हिस्सों को एकत्र किया। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये अवशेष दो अलग-अलग तेंदुओं के हो सकते हैं। शवों से खाल और पंजों से नाखून सहित कई अन्य अंग गायब हैं, जिससे शिकार की आशंका जताई जा रही है।
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Opium Cultivation : ग्राउंड रिपोर्ट में अफीम की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ड्रोन से होगी जंगलों की निगरानी
CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 9वां दिन; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी देंगे सवालों के जवाब
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार