धमतरी।’ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेंदुआ घर में घुस आया। सोनामगर गांव में उत्तम साहू के घर के टॉयलेट में वह छिपकर बैठा था। रविवार को घर वालों ने दरवाजे से झांककर देखा तो किसी जानवर का पूंछ दिखा, जिसके बाद बड़े जानवर होने की आशंका में दरवाजा बंद कर दिए।

मामला नगरी इलाके का है। तेंदुए को टॉयलेट से आंगन होते हुए बाहर निकाला गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। तेंदुआ छत से पर्दे में आया और फिर सड़क पर आ गया। कुछ लोगों को देखकर वह पहले उनकी तरफ दौड़ा, लेकिन डर के कारण सीधे पहाड़ी की ओर भाग गया। वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए की उम्र करीब 10 साल की थी।

More Stories
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, DPI ने जारी किया संक्षिप्त विज्ञापन, जानिए किस विषय में होगी नियुक्ति
CG School Holiday : भारी बारिश के बीच स्कूलों में छुट्टी घोषित, जलभराव से बढ़ी परेशानी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला’ EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के करीबियों के तीन ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज मिलने का दावा