कोरबा : जिले के कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. रोजगार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाओं ने कार्यालय के भीतर अर्धनग्न प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल ने उनकी जमीन तो अधिग्रहित कर ली, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने खदान में कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की थी, जिसके जवाब में कंपनी प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 20-25 लोगों को जेल भिजवा दिया था.
भू-विस्थापितों ने अब खदान छोड़कर सीधे मुख्य कार्यालय का कामकाज ठप कर दिया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठी रहेंगी.

More Stories
CG Road Accident : ‘CMO’ लिखी कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे लोग, नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त कार मिलने से बढ़ा मामला
CG News : स्कूल कार्यालय में शराब पीते मिले दो शिक्षक’ VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद