नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 313 रन बनाए, लेकिन टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बाबर ने 48 गेंदों में सिर्फ 23 रन बनाए, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे।
Girl Trapped In The Rain: संघर्ष और साहस, बहाव में फंसी बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया
लेकिन बाबर की बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा हुई रमीज राजा के कमेंट को लेकर। मैच के दौरान रमीज राजा ने बाबर की आलोचना करते हुए कई तंज कस दिए, और इसका माइक ऑन रहने के कारण लाइव सुनाई दिया। इससे बाबर की सरेआम बेइज्जती होने का नजारा बन गया।
क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से वायरल हो गई। हालांकि रमीज राजा ने बाद में कहा कि उन्हें पता नहीं था कि माइक ऑन है, वरना वह ऐसा नहीं करते।

