कोरबा। रूद्र नगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान राजेंद्र कंवर के रूप में हुई है, जिसकी मौत का कारण शराब का अधिक सेवन माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कंवर का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी गुस्से में अपने मामा के घर कोरकोमा चली गई। इसी बीच कुछ परिचितों के प्रयास से पत्नी को वापस भेज दिया गया, लेकिन तब तक राजेंद्र अपने दोस्तों निर्मल और ललित के साथ पास की एक भट्ठी में जाकर शराब का सेवन कर चुका था।
रोहित तोमर की मुश्किलें बढ़ीं: धमकी देकर 1.16 करोड़ वसूली का आरोप, एक और FIR दर्ज
शराब पीने के बाद जब वे लौट रहे थे, तो रास्ते में राजेंद्र के पैर में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसे यह चोट कब और कैसे लगी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका। उसके साथियों ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाकर घर छोड़ दिया।
हालांकि अगली सुबह राजेंद्र बिस्तर से उठा ही नहीं। परिवार वालों ने जब देखा कि वह अचेत पड़ा है, तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
Big Revelation In Bharatmala Scam : भारतमाला घोटाले में ED की रेड’ अभनपुर में अधिकारियों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की, FIR दर्ज’ जमीन कारोबारी के ठिकानों से मिला सोना-चांदी
बैंक की जिद के आगे मजबूर भाई, मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंचा ब्रांच; मचा हड़कंप
e-Shram Sathi App Launch : ‘e-श्रम साथी’ ऐप के जरिए योजनाओं का पैसा सीधे मजदूरों के बैंक अकाउंट में होगा ट्रांसफर