कोलकाता. कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा और उसके साथी (प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद) ने कॉलेज के गार्ड रूम में घंटों तक शराब पी।
सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी को धमकाया कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद ईएम बाइपास पर एक ढाबे पर खाना खाने गए। फिर अपने-अपने घर लौट गए।
पुलिस के अनुसार, घटना के अगले दिन 26 जून को मनोजीत मिश्रा को जब हालात की गंभीरता का एहसास हुआ तो उसने साउथ कोलकाता के देशप्रिय पार्क इलाके में रहने वाले एक प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया। वह व्यक्ति पहले भी उसकी मदद कर चुका था। हालांकि, इस बार उसने मनोजीत से पीछे हटने की सलाह दी।
साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को गैंगरेप एक छात्रा से गैंगरेप हुआ था। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा यहीं का पूर्व छात्र है। बाकी 2 आरोपी मौजूदा स्टूडेंट्स हैं। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था।

More Stories
CG Budget Session Live: जर्जर सड़कों और किसानों के मुद्दे पर विधानसभा में आज हंगामे के आसार
High Court Verdict : शादी का झांसा और शारीरिक संबंध छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया ‘सहमति’ और ‘रेप’ का कानूनी अंतर
Opium Cultivation : ग्राउंड रिपोर्ट में अफीम की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ड्रोन से होगी जंगलों की निगरानी