रायपुर : राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या के मामले में चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव में 27 जून को मुस्कान का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. अब जो नई जानकारी सामने आई है, उससे वारदात को अंजाम देने का शक मृतका के दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर पर और भी गहरा हो गया है.
CCTV फुटेज में मुस्कान किसी युवक के साथ बाइक पर जाती दिखाई दे रही है. पुलिस को आशंका है कि बाइक चला रहा युवक साहिल धीवर है, जो मृतका का दूर का रिश्तेदार है. वहीं दूसरी तस्वीर में साहिल को अकेले बाइक से लौटते हुए देखा गया है, जिससे शक और गहरा गया है.
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद साहिल रायपुर छोड़कर फरार हो चुका है. फिलहाल खरोरा पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

More Stories
CG Crime News : ट्रेन में लाखों की चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस तक पहुंचे सुराग
CG Crime News : सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से हो रही थी तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
CG Weather News : आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हादसा