वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Chetan's bike and belongings seized; old cricket video becomes a new part of the investigation.

Chetan's bike and belongings seized; old cricket video becomes a new part of the investigation.

Ketan Agarwal Murder Case : चेतन की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस के कब्जे में, सिया संग क्रिकेट मैच का वीडियो वायरल

पुणे: Ketan Agarwal Murder Case, की जांच में पुलिस को लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। लोनावला के लोहागढ़ किले में हुई हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी की वह बाइक जब्त कर ली, जिससे वह घटना वाले दिन किले तक पहुंचा था। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी की हुडी और हेडफोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने कथित तौर पर वारदात के समय पहन रखा था।

Chetan's bike and belongings seized; old cricket video becomes a new part of the investigation.
Chetan’s bike and belongings seized; old cricket video becomes a new part of the investigation.

लोनावला ग्रामीण पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए दोपहिया वाहन, हुडी और हेडफोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच एजेंसियां इन सबूतों के आधार पर हत्या की पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

सिया गोयल और चेतन का पुराना वीडियो वायरल

इस बीच सिया गोयल और चेतन चौधरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी, जहां सिया का भाई शाहिल भी मौजूद था। इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

CG Weather : मानसून की दस्तक के बावजूद छत्तीसगढ़ में सूखे जैसे हालात, जून बना सबसे कम बारिश वाला महीना’ जानें आज का मौसम अपडेट

वायरल वीडियो में सिया और चेतन भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहने मैच का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों मैदान के किनारे खड़े होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते और तालियां बजाते नजर आ रहे हैं।

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट किए डिलीट

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद सिया और चेतन ने कथित तौर पर अपने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट डिलीट कर दिए थे, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

शादी नहीं करना चाहती थी सिया

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में सिया गोयल ने बताया कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कथित तौर पर पुलिस से कहा कि परिवार का सामना करने और नवंबर में तय शादी को रद्द करने की बजाय उसने यह रास्ता चुना।

28 June 2026 Horoscope : धनु राशि का चमकेगा भाग्य, कुंभ राशि को मिलेंगे धन लाभ के अवसर, जानिए अपना राशिफल

हालांकि, सिया गोयल और केतन अग्रवाल दोनों के परिवारों ने इस कथित प्रेम संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है। परिवारों का कहना है कि वे चेतन चौधरी को जानते तक नहीं थे।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay