यादगीर: Karnataka Chemical Leak : यादगीर की फैक्ट्री में केमिकल लीक: कर्नाटक के यादगीर जिले के कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को हुए Karnataka Chemical Leak हादसे में तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद फैक्ट्री का संचालन तत्काल रोक दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान तेलंगाना के महबूबनगर निवासी कटला गणेश तथा मध्य प्रदेश के कटनी निवासी विक्रम सिंह गोंडा और संजय सिंह गोंडा के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर मंचला हेमंत और मंचला शिवकुमार, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रहने वाले हैं।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर अचानक केमिकल लीक होने से जहरीली गैस फैल गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों का दम घुटने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अन्य कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तीन मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस ने शुरू की जांच
Karnataka Chemical Leak मामले में सैदापुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम यह जांच कर रही है कि केमिकल लीक किस कारण हुआ और सुरक्षा मानकों में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई। जांच पूरी होने तक फैक्ट्री में कामकाज बंद कर दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

More Stories
Dabur Products : ‘100% शुद्ध’ दावे वाले प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई, FSSAI ने शहद-घी समेत कई उत्पादों की बिक्री पर लगाई रोक
Air India Flight Turbulence : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट तेज टर्बुलेंस में फंसी, 15 यात्री घायल, 300 फीट नीचे गिरा विमान, मची अफरा-तफरी
CBSE Three Language Rule : कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने के नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की मांग, जानें पूरा मामला