रायपुर/दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को दो नए न्यायाधीशों ने शपथ ली। न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने पद की शपथ दिलाई।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अपनी बैठक में उच्च न्यायालयों के दो मुख्य न्यायाधिशों को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र ने 27 अगस्त को न्यायमूर्ति अराधे और न्यायमूर्ति पंचोली की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
न्यायमूर्ति आलोक अराधे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति पंचोली पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। इनकी नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट अब पूरी संख्या 34 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा।
बस चेहरा मासूम है… इसके कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे होश, 4 साल तक रायपुर पुलिस भी नहीं पकड़ पाई

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास