Jio’s cheapest prepaid plan : टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग जरूरतों के मुताबिक कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है। हैवी डेटा यूजर्स के लिए जहां रोजाना डेटा वाले प्लान्स मौजूद हैं, वहीं कुछ प्लान ऐसे भी हैं जो सिर्फ कॉलिंग और SMS सुविधा चाहने वालों के लिए बनाए गए हैं।
ऐसा ही एक प्लान है ₹1,748 का, जिसमें कंपनी 336 दिन की लंबी वैलिडिटी देती है। इस प्लान में डेटा बेनिफिट नहीं है, लेकिन यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, यानी पूरे सालभर बिना किसी रुकावट के जितनी देर चाहें कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा, इस पैक में कुल 3600 SMS भी मिलते हैं, जो मैसेजिंग जरूरतों के लिए काफी हैं। लंबी वैलिडिटी और सिर्फ कॉलिंग पर फोकस करने वाले यूजर्स के लिए ये प्लान बेहद किफायती साबित हो सकता है।

More Stories
BJP Chhattisgarh President Accident : किरण सिंह देव की कार ट्रक से टकराई, कमर और कूल्हे में गंभीर चोट; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
CG NEWS : कारोबारी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में कोलकाता पुलिस की कार्रवाई