ITBP Recruitment 2026: इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका है। ITBP ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ITBP Recruitment 2026: जरूरी तारीख
ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लें।
ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए योग्यता
हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ITBP Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में SC, ST और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
Jamshedpur Firing: मरीन ड्राइव में 10-15 राउंड फायरिंग, छत्तीसगढ़ में पकड़े गए चार संदिग्ध शूटर
कैसे करें ITBP Head Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन?
- सबसे पहले ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ITBP हेड कॉन्स्टेबल की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल हैं।
ITBP Head Constable Salary
हेड कॉन्स्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जा सकते हैं।

