नई दिल्ली। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया एक बार फिर टॉस में किस्मत के मामले में पीछे रही है और अब भारतीय बल्लेबाजों को पहले रन बोर्ड पर लगाने होंगे।
पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका के कप्तान ने पिच और मौसम को देखते हुए गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम अब पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगी ताकि गेंदबाज उसे डिफेंड कर सकें।
DGP-IG Conference : IIM नवा रायपुर में तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी बैठक शुरू, सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी निगाहें
इस मैच के सबसे बड़े आकर्षण होंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली।
-
दोनों दिग्गज लगभग 9 महीने बाद भारत में ब्लू जर्सी पहने मैदान पर उतर रहे हैं।
-
आखिरी बार दोनों ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में घरेलू मैच खेला था।
-
फैंस को रोहित और विराट से बड़ी पारी की उम्मीद है, खासकर भारत में उनकी वापसी को देखते हुए।
टीम इंडिया की रणनीति
पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने पर भारतीय टीम तेज शुरुआत की कोशिश करेगी। ओपनिंग में रोहित–गिल की जोड़ी पर दारोमदार होगा, जबकि मध्यक्रम में कोहली, अय्यर और पंत अहम योगदान दे सकते हैं।

More Stories
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान’ दो नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका, वॉशिंगटन सुंदर टीम से बाहर
Arshdeep Singh’ की लव लाइफ चर्चा में, कौन हैं समरीन कौर’ जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज
IND vs ZIM : वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड, सिर्फ 5 टी20 मैचों में रच दिया इतिहास