नई दिल्ली।’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। गुरुवार देर रात भारत की तरफ से पाकिस्तान को चिठ्ठी भेजकर इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी गई।
भारत में जल शक्ति मंत्री सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तानी जल संसाधन मंत्रालय के सचिव मुर्तजा को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि, यह संधि अच्छे संदर्भ में की गई थी, लेकिन अच्छे रिश्तों के बिना इसे बनाए नहीं रखा जा सकता।
पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद भारत ने जल संधि स्थगित करने सहित 5 बड़े फैसले लिए थे।
भारत की तरफ से पाकिस्तान को भेजा गया लेटर…

More Stories
Congress HQ Protest : खड़गे के बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद झुके अध्यक्ष
TMC Election Commission Controversy : TMC vs चुनाव आयोग , 5 मिनट की मीटिंग और ‘Get Lost’ का आरोप, बंगाल चुनाव से पहले दिल्ली में भारी ड्रामा
RBI MPC Meeting 2026 : नहीं घटेगी आपके लोन की EMI, आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार