बिलासपुर। प्रदेश भर में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे की रफ्तार तेज होने के साथ ही इस कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। रविवार 30 नवंबर, जो कि अवकाश का दिन था, फिर भी कई BLO और कर्मचारी स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए।
इसी दौरान बिलासपुर के तारबाहर स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया, जब मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगी एक महिला सुपरवाइजर बेहोश होकर गिर गईं। मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
काम के दबाव से बढ़ा ब्लड प्रेशर, हादसा हुआ
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अधिकारी पर निर्वाचन कार्य और विभागीय कार्यों का अत्यधिक दबाव था। लगातार काम के तनाव और थकान के कारण उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिससे वे बेहोश हो गईं। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
अवकाश के दिन भी जारी रहा सर्वे कार्य
– मतदाता पुनरीक्षण सर्वे की कड़ी समय सीमा
– BLO और कर्मचारियों पर बढ़ा कार्यभार
– कई स्कूलों में रविवार को भी जारी रही ड्यूटी
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए कर्मचारी लगातार मैदान में जुटे हुए हैं।
कर्मचारियों ने जताई चिंता
कई BLO और सुपरवाइजरों ने बताया कि लंबा कार्य समय, लगातार फील्ड विजिट, स्कूलों में दिनभर ड्यूटी और दस्तावेज़ीय कार्य से मानसिक व शारीरिक दबाव बढ़ रहा है।
कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि समय सीमा के अनुसार कार्य तो कराया जाए, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएँ और आराम का समय सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
Opium Cultivation : ग्राउंड रिपोर्ट में अफीम की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ड्रोन से होगी जंगलों की निगरानी
CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 9वां दिन; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी देंगे सवालों के जवाब
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार