गर्मियों में गट हेल्थ की खास देखभाल करनी चाहिए वरना पेट से जुड़ी समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए पेट की सेहत को मजबूत बनाए रखने के दादी-नानी के असरदार तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
दही के साथ जीरा पाउडर
सबसे पहले एक कटोरी में दही निकाल लीजिए। अब तवे पर थोड़ा सा जीरा डालकर इसे अच्छी तरह से भून लीजिए। इसके बाद अगर आप चाहें तो भुने हुए जीरे को अच्छी तरह से पीस सकते हैं। अब आपको पिसे हुए भुने जीरे को दही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। दही और जीरे का मिक्सचर आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
अगर आपको सीने में जलन महसूस हो रही है, तो इस तरह से दही-भुने जीरे को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। दही और भुने जीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही और भुने हुए जीरे के मिक्सचर को आंखों की रोशनी के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
गौर करने वाली बात
दही और भुने हुए जीरे को मिलाकर कंज्यूम करने से आपका खाना तेजी से डाइजेस्ट हो पाएगा। इसके अलावा अगर आप गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि आपको ज्यादा तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए। बाहर का अनहेल्दी खाना आपकी गट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

More Stories
RAIPUR 3 March 2026 खमतराई पुलिस का एक्शन: अपहरण और अवैध शराब के सर्वाधिक 5 मामलों में FIR दर्ज
War Escalation : खैबर मिसाइलों ने भेदा इजरायल का कवच, पीएम ऑफिस में तबाही का दावा
Iran Attacks on UAE Kuwait Saudi Arabia : 2000 बमों की बरसात में खामेनेई का अंत, ईरान में 40 दिन का शोक