Categories

March 24, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

रायपुर: तेलीबांधा में दो नाबालिगों को कार में फुसलाकर ले गया दरिंदा, 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ अपहरण और अनाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खेल रही दो नाबालिग सहेलियों को खाने का लालच देकर अपनी कार में बैठाया और फिर एक के साथ हैवानियत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया है।

खाने का बहाना बनाकर किया अगवा

​4 फरवरी की रात प्रार्थी की 8 वर्षीय बेटी और उसकी 11 वर्षीय सहेली तेलीबांधा चौक के पास खेल रही थीं। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार लेकर आए आरोपी ने उन्हें “खाना खिलाने” की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वह दोनों नाबालिगों को लेकर ललित महल की ओर निकल गया।

योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया अंजाम

​ललित महल के पास पहुँचकर आरोपी ने चालाकी दिखाई और 11 वर्षीय सहेली को गाड़ी से नीचे कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया। जैसे ही वह नीचे उतरी, आरोपी 8 साल की बच्ची को लेकर कार सहित आगे निकल गया। इसके बाद उसने सूनी जगह पर मासूम के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी का विवरण और कानूनी कार्रवाई

​परिजनों की रिपोर्ट पर तेलीबांधा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया:

  • आरोपी: नवीन सोनी (21 वर्ष), निवासी सिलतरा।
  • पेशा: आरोपी एक ट्रैवल एजेंसी में ड्राइवर का काम करता है।
  • धाराएं: पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण, बलात्कार और पोक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay