रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज फिर जमकर बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के अंदर प्रदेश के कुल 24 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. IMD ने 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.
CG: सितंबर में लगेगा बड़ा झटका, बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, उसके बाद…
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट:
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है.
वहीं, यलो अलर्ट वाले जिलों में नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर शामिल हैं. इन इलाकों में भी मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-झरने जैसी जगहों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ