कोरबा, 12 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कोरबा जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार रुपए की लागत से 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें से 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपए की लागत से 16 कार्यों का लोकार्पण, तथा 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार रुपए की लागत से 50 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
CG Swine Flu Case : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण’ इन लक्षणों से पहचानें बीमारी के संकेत
CG Education News : स्कूल प्राचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ी’ हर दिन 2 पीरियड लेना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी