रायपुर/बिलासपुर. कोटा पुलिस ने देर रात ढाबा, लॉज व होटल में दबिश देकर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. माहामाया ढाबा में बिना लाईसेंस के शराब बिक्री की जा रही थी. पुलिस की टीम ने दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है.
कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि ग्राम गोबरीपाठ स्थित महामाया ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है. ढाबा को सामान्य मदिरालय के रूप में उपयोग कर लोगों को शराब परोसा जाता है. सूचना पर पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात ढाबा में छापामार कार्रवाई की.
आरोपी मैनेजर धनीराम मानिकपुरी को हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर पता चला कि मैनेजर के पास शराब बेचने के लिए कोई लाइसेंस नहीं है. इसके बाद बिना लाइसेंस के आम लोगों को शराब बेच रहा था. इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की.

More Stories
Nava Raipur Open 2026 : नवा रायपुर में आज से गोल्फ का आयोजन, CM साय करेंगे शुभारंभ’ कपिल देव भी रहेंगे मौजूद
CGPSC Paper Leak Case : पूर्व CM के OSD चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, ED को 170 ट्रांजेक्शन में 66.64 लाख जमा होने का दावा
PM Awas Yojana : 30 सितंबर तक पूरा करें अधूरा मकान, वरना रुक सकती है आर्थिक सहायता; राशि वापसी की भी तैयारी