IAS Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार रेमिजियुस एक्का (IAS 2011) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में पदस्थ किया गया।
- प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर के CEO पद से जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया।
- सुरुचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव से आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई नियुक्त किया गया।
- जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा से जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया।
- एम. भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का CEO नियुक्त किया गया।
- तनय खत्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया।
- दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।


More Stories
CG NEWS : नकटी गांव को लेकर साय कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला, आज शाम होगी अहम बैठक
Raipur factory blast : उरला की 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत, दवाओं की आपूर्ति और टेंडर प्रक्रिया पर बड़ा असर