रायगढ़: जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला।
रायपुर: कांग्रेस का आर्थिक नाकेबंदी प्रदर्शन शुरू, VIP रोड पर तगड़ी पुलिस तैनाती
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक सतीश साहू (35 साल) बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा का रहने वाला है। वह कुछ समय से रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अटल विहार काॅलोनी में रहता था, उसकी कैट JCB कंपनी में जॉब है।
पान से काम बनाएंगे हनुमान, जानें मंगलवार के दिन किन चीजों को चढ़ाने से बरसेगा बजरंगी का आशीर्वाद
वह काॅलोनी के ब्लॉक S के 201 नंबर मकान में अपनी पत्नी ममता साहू और ढाई साल के बच्चे के साथ रह रहा था। सुबह अपनी पत्नी का शव लटकते देखा जिसके बाद उसने थाने में सूचना दी। पति ने पुलिस को बयान दिया है जिसके मुताबिक, घटना के वक्त सतीश साहू दूसरे कमरे में था और जब कुछ देर बाद उसे इसकी जानकारी लगी, तो उसने फंदे को काटकर ममता साहू को नीचे उतारा। शरीर में कोई हलचल नहीं होने से मामले की जानकारी उसने पुलिस को दी।

More Stories
CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर के बिल में होगा शामिल
Kulgam Terror Attack: कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या से दहशत
CG Weather Update : बस्तर-दुर्ग में बरसे बादल, रायपुर में धूप ने बढ़ाई उमस, आज भी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी