सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने 9 महीने के बच्चे की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं पुलिस की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर इलाके है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं युवक ने अपने 9 महीने के बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि, युवती ने अपने पति से मायके जानें की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्साएं पति ने अपने बच्चे की हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
CG Crime News : ट्रेन में लाखों की चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस तक पहुंचे सुराग
CG Crime News : सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से हो रही थी तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
CG Weather News : आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हादसा