बिलासपुर। मुंगेली जिले के रामबोड़ स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटनेंस कार्य के दौरान दो मजदूर गर्म डस्ट में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतिक्रमण पर हंगामा : विरोध के बावजूद चला बुलडोजर, कलेक्टर बंगले का घेराव कर भड़के लोग
जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों में एक फिटर पंकज निषाद और दूसरा ठेकेदार संजय सिंह शामिल है। दोनों मेंटनेंस के लिए शेड पर चढ़े हुए थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने पर दोनों ऊपर से नीचे गर्म डस्ट में गिर पड़े। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कार्य करवाया जा रहा था।

More Stories
CG Crime News : बाघ की खाल की तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, नाले में बही कार, तीन दिन बाद पति-पत्नी के शव बरामद
CG E-Office Ranking : छत्तीसगढ़ की ई-ऑफिस रैंकिंग जारी, स्वास्थ्य विभाग बना नंबर-1, फाइल निपटान में कई विभागों का शानदार प्रदर्शन