रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अलसुबह हिट एंड रन को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है.
International Labour Day 2025: मजदूर दिवस का इतिहास, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारियों की व्यथा
बता दें कि आज सुबह करीबन 5.30 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आरोपी कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को चपेट में ले लिया था, जिसमें एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर स्थिति में मेकाहारा में दाखिल किया गया है. पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी कार चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उसके बावजूद वह कार चला रहा था.

More Stories
CG High Court : साय मंत्रिमंडल में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर हाईकोर्ट में सुनवाई फिर शुरू, सरकार से 4 हफ्तों में मांगा जवाब
CG NEWS : शिक्षक दिवस के दिन शिक्षामंत्री निवास रास्ते पर शिक्षकों का ‘TET आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह’, जानिए सड़क पर क्यों मचा बवाल
CG NEWS : पुलिस हिरासत में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन, जानिए क्या है पूरा मामला…