रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित सिंह तोमर आज स्वयं थाने पहुंचा, जहां पुलिस उससे विभिन्न मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है, इसी वजह से पुलिस उसे हिरासत में नहीं ले सकी है। हालांकि, जांच के दायरे में रखते हुए उससे पुराने मामलों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पिछले वर्ष तेलीबांधा, पुरानी बस्ती समेत कई थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी और अन्य संगीन अपराध शामिल बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से जुड़े सभी मामलों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

More Stories
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त
LPG Supply Meeting : नो टेंशन छत्तीसगढ़ में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक, मंत्रालय में हुई समीक्षा