Helicopter Crash in Leh : लेह। भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों का साहस और हौसला एक बार फिर देश के सामने मिसाल बनकर सामने आया है। लेह क्षेत्र में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन इस हादसे के बाद भी सैनिकों का मनोबल जरा भी नहीं टूटा।
इस हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। हालांकि हेलीकॉप्टर उड़ा रहे लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी घायल हुए हैं। उनके साथ मौजूद 3 इन्फैंट्री डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।
घायल होने के बावजूद दिखाया जज्बा
हादसे के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। तस्वीर में घायल अफसर पहाड़ी इलाके में बैठे नजर आ रहे हैं और हाथों से ‘विक्ट्री’ का साइन बना रहे हैं। यह तस्वीर इस बात का प्रतीक है कि कठिन परिस्थितियों में भी भारतीय सेना का मनोबल अडिग रहता है।
देशभर में हो रही सराहना
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग सेना के इन जांबाजों के साहस को सलाम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे वीर सैनिकों की वजह से ही देश सुरक्षित है।
जांच में जुटी सेना
हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सेना ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

More Stories
West Bengal News : बंगाल में बकरीद की छुट्टी में कटौती’ अब सिर्फ एक दिन का अवकाश, नई सरकार ने बदला पुराना फैसला
भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, पीएम मोदी से की मुलाकात
अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले बाबा बर्फानी के हुए दर्शन, सामने आई पहली तस्वीर