वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड, 150 T20I में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महिला टी20 एशिया कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही इतिहास रच देंगी। वह महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट को मिलाकर 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल कप्तानी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने लगातार टीम का नेतृत्व किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले वह 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं।

इन 149 मैचों में भारतीय टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में 87 मुकाबले जीते, जबकि 57 मैचों में हार मिली। वहीं, 5 मुकाबले रद्द रहे हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही उनके नाम 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

Hawan Rules : हवन करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी भूल’ कंगाली का बन सकता है कारण

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा कप्तानी

हरमनप्रीत कौर महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी भी हैं। इस मामले में उनके बाद श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का नंबर आता है।

  • हरमनप्रीत कौर (भारत) – 149 मैच
  • चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 121 मैच
  • मैरी बिमेन्यिमाना (रवांडा) – 101 मैच
  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 100 मैच
  • नारुएमोल चाईवाई (थाईलैंड) – 98 मैच

कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तान के रूप में उन्होंने 136 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.68 के औसत से 3301 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। वह सिर्फ 4 पारियों में अपना खाता नहीं खोल सकीं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला उनके लिए इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इस मैच में मैदान पर उतरते ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी, जो अब तक महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट में किसी खिलाड़ी के नाम नहीं है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay