वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Harmanpreet Kaur Statement

Harmanpreet Kaur Statement

Harmanpreet Kaur Statement : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद हरमनप्रीत का बड़ा बयान, कहा- मजबूत टीमों के सामने नहीं खेल पाए अपना बेस्ट

नई दिल्ली। Harmanpreet Kaur Statement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी-20 विश्व कप 2026 का सफर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 6 विकेट की हार के साथ समाप्त हो गया। लॉर्ड्स में खेले गए करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 56 रन की शानदार पारी की बदौलत 4 विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Harmanpreet Kaur Statement
Harmanpreet Kaur Statement

मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि बड़े मुकाबलों में भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने स्वीकार किया कि मजबूत टीमों के खिलाफ मानसिक और तकनीकी दोनों स्तर पर टीम पिछड़ गई।

बड़ी टीमों के खिलाफ नहीं चला भारत का खेल

Harmanpreet Kaur Statement में कप्तान ने कहा, “अगर पूरे टूर्नामेंट पर नजर डालूं तो हमने बड़ी टीमों के खिलाफ बेहद निराशाजनक क्रिकेट खेली। आमतौर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं हुआ। हमें गंभीरता से आत्ममंथन करने की जरूरत है।”

Sheikh Hasina’s major announcement : ‘मौत से नहीं डरती’… शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान

छूटे कैच और दोहराई गई गलतियां पड़ीं भारी

हरमनप्रीत कौर ने माना कि पिछले मैचों की तरह इस मुकाबले में भी टीम ने अहम मौकों पर गलतियां कीं। उन्होंने कहा कि छूटे हुए कैचों ने टीम को बड़ा नुकसान पहुंचाया। हालांकि भारत अंत तक मुकाबले में बना रहा, लेकिन टीम अपने तय मानकों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी।

रणनीति बदलने की जरूरत पर दिया जोर

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम लंबे समय से एक जैसी गलतियों को दोहरा रही है। खासकर डेथ ओवरों में ज्यादा रन लुटाना और बड़े लक्ष्यों का पीछा करते समय बल्लेबाजी का दबाव में बिखर जाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि टीम को एक समूह के रूप में अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा और इन कमियों को जल्द दूर करना होगा।

सेमीफाइनल की उम्मीदों पर लगा विराम

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के साथ भारतीय महिला टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका भी गंवा बैठी। इसके चलते टीम का टी-20 विश्व कप 2026 में सफर सेमीफाइनल से पहले ही समाप्त हो गया। अब टीम की नजर आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करने पर होगी।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay