गुरुग्राम। हरियाणा के चर्चित राधिका यादव मर्डर केस में आरोपी पिता दीपक यादव ने पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने इस हत्याकांड की साजिश अचानक नहीं, बल्कि पिछले 15 दिनों से सोची-समझी योजना के तहत रची थी।
राधिका की हत्या से पहले की पूरी प्लानिंग
पुलिस के अनुसार दीपक यादव बेटी राधिका के अकादमी बंद करने से इनकार और समाज के तानों से मानसिक तनाव में था। हत्या वाले दिन राधिका की मां का जन्मदिन भी था। राधिका किचन में मां के लिए स्पेशल खाना बना रही थी। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। साजिश के तहत दीपक ने अपने बेटे को पहले ही घर से बाहर भेज दिया था ताकि कोई रुकावट न हो।
15 दिनों तक नहीं सो पाया आरोपी पिता
पूछताछ में दीपक यादव ने बताया कि वह लगातार 15 दिन तक सोया नहीं था। घर में बेचैनी से टहलता रहता था और किसी से कोई बात नहीं करता था। राधिका अपने पिता को परेशान देखकर उनकी काउंसलिंग तक कर रही थी और उन्हें भरोसा दिलाती थी कि वह परिवार का नाम रोशन करेगी।

More Stories
BREAKING NEWS : दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग’ तीन की मौत, छह झुलसे; छत के रास्ते किया गया रेस्क्यू
Diesel’ बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला’ एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा ईंधन
NEET Re-Exam 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, बदले नियमों से छात्रों को मिलेगी राहत