बिलासपुर जिले में रेलवे स्टेशन परिसरों से दो व्यक्तियों के शव मिलने की घटनाओं ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए, जिससे इनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। GRP पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना बिल्हा रेलवे स्टेशन की है, जहां प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर 53 वर्षीय जगराम बंजारे का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत GRP को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिल्हा क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है।
दूसरी घटना गतोरा स्टेशन यार्ड परिसर की है, जहां 43 वर्षीय उमेश त्रिपाठी का शव मिला। वह मूलतः बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा) का रहने वाला था। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। फिलहाल दोनों ही शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का सही पता चल सके।
यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान की तरफ से खबर
GRP थाना प्रभारी और विवेचना अधिकारी विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि दोनों मामलों की बारीकी से जांच की जा रही है। कोई भी संभावना अभी खारिज नहीं की गई है—चाहे वह स्वाभाविक मौत हो, आत्महत्या हो या किसी प्रकार की साजिश।
रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार दो संदिग्ध मौतों की घटनाओं से यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोग रेलवे प्रशासन और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि स्टेशन परिसरों में निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा को और मजबूत किया जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।
ADVERTISMENT
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
CG NEWS : दिल दहला देने वाली वारदात’ एसटीएफ जवान के घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
Fake Facebook ID Scam : आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा के नाम पर बनी फर्जी प्रोफाइल, ठगों ने लोगों से मांगे पैसे
District Congress Committee 2026 : गुटबाजी पर लगाम , कांग्रेस की नई टीम में सभी धड़ों को मिली जगह, पुराने विवादों को सुलझाने की कोशिश