Greater Noida STP tank accident : ग्रेटर नोएडा. शनिवार रात उस समय दर्दनाक बन गया, जब सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सफाईकर्मी और उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल है।
राजस्थान के करौली निवासी शशिकांत शर्मा (40) एसटीपी टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से वह बेहोश होकर टैंक में गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए सोसायटी का सिक्योरिटी गार्ड आकाश, निवासी इटहारी (फिरोजाबाद), बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतर गया। हालांकि, जहरीली गैस की चपेट में आने से वह भी बेहोश हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को काफी मशक्कत के बाद टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि एसटीपी टैंक में जमा जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

More Stories
Amit Shah vs Rahul Gandhi : अमित शाह’ बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें, मैं सदन में रहूंगा’ राहुल गांधी बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना
Supreme Court की चेतावनी, नियम तोड़ने वाली इमारतों पर होगी सीलिंग और तोड़फोड़
PM Modi’s message to Gen-Z: रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का हुआ विमोचन, PM मोदी बोले- युवाओं को पढ़नी चाहिए महान लोगों की जीवनियां