नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today के मोर्चे पर रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। साल 2025 की जबरदस्त तेजी के बाद अब 2026 में भी सोना-चांदी निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। मंगलवार को सोना और चांदी दोनों ने नए ऑल टाइम हाई बनाकर बाजार में हलचल मचा दी।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सत्र 2025-26 से 5वीं-8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा, DPI ने जारी की गाइडलाइन
सोने की कीमत पहली बार डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई। आज सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3,27,998 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छू लिया।
MCX पर Gold-Silver Price Today
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 2.95 फीसदी की तेजी के साथ 1,49,941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 4,299 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं चांदी में 4.06 फीसदी यानी 12,597 रुपये की जबरदस्त उछाल देखने को मिली और यह 3,22,872 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती रही। दिन के कारोबार में चांदी का लो लेवल 3,06,499 रुपये रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 3,10,275 रुपये पर बंद हुई थी।
दिल्ली में सोना-चांदी का ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में आज
-
24 कैरेट सोना: 1,49,920 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट सोना: 1,37,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
18 कैरेट सोना: 1,12,480 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
चांदी: 3,20,100 रुपये प्रति किलोग्राम
सर्राफा व्यापारियों की बढ़ी चिंता
Gold-Silver Price Today में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जनता की पहुंच से सोना-चांदी दूर होते जा रहे हैं। महंगाई के दौर में कई लोगों ने सोना-चांदी खरीदने की योजना टाल दी है। ऐसे में सर्राफा व्यापारियों को चिंता सता रही है कि शादी के सीजन में इस बार खरीदारी पर असर पड़ सकता है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते आने वाले दिनों में भी Gold-Silver Price Today ऊंचे स्तर पर बने रह सकते हैं।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

