सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने का भाव सकारात्मक रुख दिखाता हुआ नजर आया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.40 फीसदी यानी 374 रुपये की बढ़त के साथ 93,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता हुआ दिखा। वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें सकारात्मक दिशा में बढ़ रही हैं।
चांदी की कीमतों में भी बढ़त
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी का भाव हरे निशान पर ट्रेड करता हुआ दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1.58 फीसदी यानी 1505 रुपये की बढ़त के साथ 96,849 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती हुई नजर आई।
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत
घरेलू कीमतों के साथ-साथ सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 0.41 फीसदी यानी 13.10 डॉलर की बढ़त के साथ 3241.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, वैश्विक हाजिर सोना 0.15 फीसदी यानी 4.93 डॉलर की बढ़त के साथ 3241.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता हुआ दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.67 फीसदी यानी 0.55 डॉलर की बढ़त के साथ 33.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वैश्विक हाजिर चांदी 1.39 फीसदी यानी 0.45 डॉलर की बढ़त के साथ 33.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती हुई नजर आई।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
रायपुर: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Small Savings Scheme : PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि तक राहत, सरकार ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट’ चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता, खरीदारों के लिए अच्छा मौका