Gold price नई दिल्ली। दीपावली आने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और इस बीच सोना और चांदी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले साल की दीपावली से अब तक सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
युवा ठेकेदार की पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, रास्ते में हुई मौत
सोने की कीमतें:
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के सोने की कीमत 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर 1,14,314 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसका मतलब है कि पिछले साल की दीपावली से 24 कैरेट सोने में 43.46 प्रतिशत तक की तेजी आई है।
-
22 कैरेट का 10 ग्राम सोना बढ़कर 1,04,712 रुपए हो गया है, जो पहले 72,988 रुपए था।
-
18 कैरेट का 10 ग्राम सोना बढ़कर 85,736 रुपए हो गया है, जो पहले 59,761 रुपए था।
चांदी की कीमतें:
चांदी की कीमत भी इस दौरान तेज़ी से बढ़ी है। पिछले साल की दीपावली में 98,340 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 1,35,267 रुपए प्रति किलो हो गई है। यह 37.55 प्रतिशत का उछाल दर्शाता है।
कीमतों में तेजी के कारण:
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे वैश्विक स्तर पर उठापटक है। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध के साथ अमेरिकी टैरिफ जैसी नीतियों के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्ति मानी जाने वाली इन धातुओं में निवेश बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में बढ़ने से भी इसकी कीमत में उछाल आया है।

More Stories
08 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर