Gold Price Update: विदेशी बाजारों में मजबूत ट्रेंड के चलते आज, मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में 950 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1000 रुपये बढ़कर 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 3400 रुपये की गिरावट आई थी, जिससे सोने के भाव क्रमशः 96,550 रुपये और 96,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।
चांदी के भाव में गिरावट
हालांकि, आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी का भाव 250 रुपये गिरकर 99,450 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 99,700 रुपये प्रति किलो था। अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने बताया कि “अमेरिका-चीन ट्रेड वार के शांत होने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग घटने से सोने की कीमतों में तेज गिरावट के बाद फिर से तेजी आई है।”
सोने की कीमतों में सोमवार को आई थी भारी गिरावट
ग्लोबल स्तर पर, स्पॉट गोल्ड 3253.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, “सोने में सोमवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह लगभग 2 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, मंगलवार को गोल्ड में थोड़ी तेजी आई और यह 3240 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया।” उन्होंने यह भी कहा कि यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर इजरायली हवाई हमलों के बाद सुरक्षित-पनाहगाह की मांग बढ़ी है।
अमेरिकी महंगाई दर पर नजरें
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने बताया कि बाजार के प्रतिभागी आज अमेरिकी सीपीआई के आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह महंगाई का आंकड़ा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसलों को प्रभावित कर सकता है, और इससे सोने की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Gold Price Today 2026 : सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट , रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना, प्रति 10 ग्राम 41,000 रुपये तक की बड़ी गिरावट से निवेशक हैरान
RAIPUR Commissionerate Bulletin 9 April 2026 तेलीबांधा थाने में हत्या के प्रयास सहित सर्वाधिक 3 प्रकार के अपराध दर्ज
RBI MPC Meeting 2026 : नहीं घटेगी आपके लोन की EMI, आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार