इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर के बाद निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 9:16 बजे, MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,190 की गिरावट के साथ ₹98,807 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पहले यह ₹96,422 का लो और ₹98,807 का ऑल टाइम हाई टच कर चुका है।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सुबह 9:34 बजे, MCX पर 1 किलो चांदी ₹106,502 पर ट्रेड कर रही थी। यह ₹105,905 प्रति किलो का लो और ₹106,502 का हाई रिकॉर्ड कर चुकी है। चांदी की कीमत में ₹806 की गिरावट दर्ज की गई है।
क्यों गिर रही हैं कीमती धातुओं की कीमतें?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, युद्ध विराम और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने बताया:
- इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर से जोखिम लेने की भावना बढ़ी है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी आई है।
- ट्रम्प ने युद्ध विराम की पुष्टि की, और पहले ईरान तथा फिर 12 घंटे बाद इजरायल ने हमले रोक दिए।
- ईरान के जवाबी हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ, जिससे बाजारों में तनाव कम हुआ और सोने का आकर्षण घट गया।
इन कारणों से ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव $3,350 प्रति औंस से नीचे गिर गया है।

More Stories
रायपुर: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Small Savings Scheme : PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि तक राहत, सरकार ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट’ चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता, खरीदारों के लिए अच्छा मौका