अग्रसेन भवन: राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित ‘राजस्थानी मित्र मंडल’ की आम सभा 18 फरवरी 2026 को अग्रसेन भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। श्रवण कुमार और ओमप्रकाश धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संगठन की कमान अब नए अध्यक्ष के रूप में पुष्पराज काजला को सौंपी गई है। उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर शैतान विश्नोई, सचिव पद पर पूजा शर्मा, संयुक्त सचिव के रूप में करिश्मा मालव और कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज चौधरी को निर्वाचित किया गया है।
इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने मंडल की स्थापना के मूल उद्देश्यों— राजस्थानी संस्कृति की समृद्ध विरासत को सहेजने और सामाजिक एकता व समाजसेवा की भावना को बढ़ावा देने— पर प्रकाश डाला। इस महत्वपूर्ण बैठक में दीनदयाल बगड़िया, अक्षय कुमार, रामनिवास, दारा सिंह, दिनेश बहरोड, बंटी और अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन में अनुशासन एवं सामाजिक प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए इसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More Stories
CG BREAKING : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर