जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में रविवार को चार मासूम बच्चे तालाब में डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चियों और एक बच्चे की मौत हो गई।
भारत और लंका में होने वाले ICC टूर्नामेंट के लिए 15 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ 5 स्थान बाकी
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे दोपहर में तालाब में नहाने गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की और चारों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
मृत बच्चों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
पुष्पांजली श्रीवास (8 वर्ष)
-
तुषार श्रीवास (5 वर्ष)
-
ख्याति केंवट (6 वर्ष)
-
अंबिका यादव (6 वर्ष)

More Stories
सुपेला के भेलवा तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था छात्र
Naxal Surrender : 11 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का साथ, ओडिशा-छग बॉर्डर पर फोर्स को बड़ी कामयाबी
Petrol Diesel Supply News : ईंधन संकट महज अफवाह! कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाला मोर्चा, सप्लाई चेन रहेगी सुचारू