पुणे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Suresh Kalmadi का मंगलवार तड़के 3:30 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
Mangalwar Tips : संकटमोचक का आह्वान, साल 2026 के पहले मंगलवार पर अटूट आस्था का संगम
कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक एरंडवणे स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वैकुंठ श्मशान, पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजनीति और खेल प्रशासन में लंबा सफर
सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। वे पुणे लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए। केंद्र सरकार में उन्होंने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। राजनीति के साथ-साथ कलमाड़ी खेल प्रशासन में भी एक प्रमुख चेहरा रहे।
वे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रह चुके थे और वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन की भूमिका निभाई थी।
कॉमनवेल्थ गेम्स भ्रष्टाचार बना विवाद की वजह
2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर सुरेश कलमाड़ी विवादों में घिर गए थे। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, जिसके चलते उनका राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन काफी प्रभावित हुआ।
एयरफोर्स में रहे पायलट
कम लोगों को यह जानकारी है कि सुरेश कलमाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय वायुसेना से की थी, जहां वे पायलट के रूप में सेवाएं दे चुके थे।

More Stories
AI Summit Uproar : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ‘मास्टरमाइंड’ कांग्रेस बोली- “यह मोदी की सनक और तानाशाही”
Ranchi to Delhi Air Ambulance Accident : रेडबर्ड कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त, मरीज और डॉक्टर समेत 7 ने गंवाई जान
Avimukteshwaranand FIR Case : पुलिसिया पहरा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ की तैयारी, अस्सी और शिवाला में तनाव