नई दिल्ली। देश में 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना अब पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। जनगणना महापंजीयक कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह पहली बार होगा जब जातीय गिनती और जनगणना दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कराई जाएगी।
इसके लिए एक विशेष वेब पोर्टल तैयार किया जाएगा, जिस पर नागरिक अपनी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यवस्था से आंकड़े जुटाने और उन्हें केंद्रीय सर्वर तक तुरंत भेजने में सहूलियत होगी।
जनगणना का काम मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद अप्रैल से दिसंबर 2027 तक डेटा प्रोसेसिंग, पुष्टि और विश्लेषण का काम चलेगा। उम्मीद है कि पहले जहां जनगणना के नतीजे आने में 18 महीने लगते थे, वहीं इस बार सिर्फ 9 महीने में यानी दिसंबर 2027 तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
भारत में पहली बार डिजिटल होगी 16वीं जनगणना, 2027 में 9 महीने में आएंगे नतीजे

More Stories
Gas Crisis : ₹900 का सिलेंडर ₹1800 में’ युद्ध की आहट से LPG की किल्लत, एजेंसियों पर लगीं लंबी कतारें
Nitish Kumar : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, जानें कब दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
Bus Accident : बस हादसा नामकुम रिंग रोड पर धू-धू कर जली शिवनाथ बस, मची अफरा-तफरी