भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में पुरानी रंजीश के चलते दो पक्षों में देर रात जमकर विवाद हुआ. इस दौरान इलाके में गोली चलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रविशंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसी ने मौके पर एक राउंड गोली फायर की थी. अन्य 4 आरोपियों की तलाश जारी है.
घटना छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कैंप 1 में रविवार को हुई. पीड़ित सूरज सिंह की पत्नी के अनुसार मछली व्यापार में सूरज सिंह और रवि सतनामी उर्फ रविशंकर यादव दोनों पुराने पार्टनर हैं.
बीती रात दोनों के बीच पुरानी रंजिश में विवाद खड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवक बाइक पर रॉड, डंडा और पिस्टल लेकर सूरज के घर पहुंचे. इसी दौरान रविशंकर यादव ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया.
इलाके में गोली की आवाज से सनसनी फैल गई, क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की. गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

More Stories
CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित ऑडियो बातचीत वायरल, नाश्ता-चाय के खर्च पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने कहा- ‘समोसे पर संग्राम’
CG Sand Royalty Scam : छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ के रेत रॉयल्टी घोटाले की जांच फाइल गायब, 10 साल पुराने मामले में फिर उठे सवाल
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट