Fire In Mini Pickup बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक चलती मिनी पिकअप वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव प्लाजा के पास हुआ, जहां मिनी पिकअप में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
Raipur Conversion Case : धर्मांतरण की शिकायतों के बाद बढ़ी सतर्कता, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
गाड़ी में आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप धू-धू कर जलती रही जबकि आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
Shubman Gill century: गिल का बल्ला बोला, कोहली के रिकॉर्ड पर लगाई बराबरी की मुहर
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही कारण की पुष्टि हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

More Stories
माओवादियों के प्रेशर IED में विस्फोट’ बीजापुर में दो नाबालिग घायल, पर्यटक दल का सदस्य भी चपेट में आया
CG NEWS : बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश पड़ी भारी’ पुलिस ने सिखाया सबक
छत्तीसगढ़ VSK App विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- तकनीकी खामियां होंगी तो तुरंत होगा सुधार