Categories

March 13, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Fear of gas shortage : फोन पर बुकिंग में आ रही दिक्कत? इन 4 डिजिटल तरीकों से मिनटों में बुक करें सिलेंडर

Fear of gas shortage : नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (खासकर ईरान-इजरायल) में बढ़ते तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने की खबरों ने देश में एलपीजी (LPG) की कमी का डर पैदा कर दिया है। घबराहट में लोग समय से पहले सिलेंडर बुक करने की होड़ में लगे हैं, जिसके कारण गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर और IVRS लाइन्स पर भारी लोड बढ़ गया है। अगर आपका फोन कॉल नहीं लग रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बिना कॉल किए इन तरीकों से करें बुकिंग

यदि पारंपरिक बुकिंग नंबर (7718955555 या अन्य) काम नहीं कर रहे हैं, तो आप इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

Chaitra Navratri 2026 : क्या खरमास बिगाड़ेगा चैत्र नवरात्र का फल , 2026 के इस दुर्लभ संयोग पर बड़ा खुलासा

1. व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए

यह सबसे आसान तरीका है। आपको बस अपनी गैस कंपनी के नंबर पर ‘REFILL’ लिखकर भेजना है:

  • Indane: 7588888824 पर मैसेज भेजें।

  • Bharat Gas: 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखें।

  • HP Gas: 9222201122 पर मैसेज करें।

2. मिस्ड कॉल सेवा

कई कंपनियों ने बुकिंग के लिए विशेष मिस्ड कॉल नंबर जारी किए हैं:

  • Indane: 8454955555 (पूरे भारत के लिए)।

  • HP Gas: 9493602222 पर कॉल करें।

3. पेमेंट ऐप्स (Paytm/PhonePe/Amazon Pay)

आप सीधे अपने मोबाइल वॉलेट ऐप्स से भी बुकिंग कर सकते हैं।

  • ऐप खोलें > ‘Book a Cylinder’ पर जाएं।

  • अपना गैस प्रोवाइडर चुनें और LPG ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।

  • बुकिंग के साथ-साथ आप तुरंत ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।

4. उमंग ऐप

भारत सरकार के इस ऐप पर तीनों प्रमुख गैस कंपनियां (Indane, HP, Bharat) उपलब्ध हैं। यहां आप न सिर्फ बुकिंग कर सकते हैं, बल्कि अपनी रिफिल हिस्ट्री भी ट्रैक कर सकते हैं।

About The Author