FDC Medicine Cold Cough Medicine Ban : नई दिल्ली। छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सर्दी-जुकाम के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के संयोजन वाली दवाओं का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाएगा। सरकार ने दवा निर्माताओं को इन दवाओं के लेबल, पैकेज इन्सर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी दर्ज करना भी अनिवार्य किया है।
बच्चों में दवा के इस्तेमाल पर रोक
केंद्र सरकार के इस कदम का उद्देश्य छोटे बच्चों को संभावित दुष्प्रभावों से बचाना है। सर्दी-जुकाम के लक्षणों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इन संयोजन दवाओं में दो अलग-अलग दवाओं को एक साथ शामिल किया जाता है।
CG Accident : दर्दनाक हादसा’ 3 साल के मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर मौत’ चालक-कंडक्टर फरार
सरकार के निर्देश के बाद चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन FDC दवाओं के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट प्रतिबंध लागू होगा। इसका मतलब है कि अभिभावकों को बच्चों में ऐसी दवा बिना उचित चिकित्सकीय सलाह के देने से बचना चाहिए।
पैकेजिंग पर चेतावनी लिखना जरूरी
सरकार ने सिर्फ दवा के इस्तेमाल को लेकर निर्देश ही नहीं दिया है, बल्कि निर्माताओं को भी सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। संबंधित दवाओं के लेबल और पैकेज इन्सर्ट पर स्पष्ट चेतावनी दर्ज करनी होगी।
इसके अलावा इन दवाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़ी सामग्री में भी यह जानकारी स्पष्ट रूप से शामिल करनी होगी कि चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इनका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
FDC दवाएं क्या होती हैं?
FDC यानी Fixed Dose Combination ऐसी दवाएं होती हैं, जिनमें एक ही दवा में दो या उससे अधिक सक्रिय औषधीय घटक निर्धारित मात्रा में शामिल होते हैं। क्लोरफेनिरामाइन मैलेट एक एंटीहिस्टामिन दवा है, जबकि फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड नाक बंद होने जैसे लक्षणों में इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि बच्चों के मामले में दवाओं की खुराक और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी जरूरी होती है। उम्र और वजन के आधार पर दवा का प्रभाव अलग हो सकता है।

More Stories
Delhi Building Collapsed : दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, 3 घायल’ कई बच्चों के दबे होने की आशंका
ISRO के निजीकरण पर 9 कर्मचारी यूनियनों की चिट्ठी, पूछा- क्या सिर्फ रिसर्च तक सीमित रह जाएगा इसरो?
PM Modi: ‘हर अच्छी बात में कमी निकालते हैं’, GDP ग्रोथ पर आलोचकों को पीएम मोदी का करारा जवाब