सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर बहू की हत्या कर दी और लाश को घर से 50 मीटर दूर ले जाकर दफन भी कर दिया. यह मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
मृतिका के पति और गांव वालों की मानें तो आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नियत रखता था और छेड़छाड़ करता था, जिसका बहू विरोध करती थी. हत्या की वारदात के पीछे यह एक वजह हो सकता है. हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ससुर परमेश्वर ने बताया है कि जब वह घर आया तब अपनी बहू से खाना मांगा और बहू ने खाना देने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह से आवेश में आकर उसने कुल्हाड़ी से बहु सरस्वती के गले में वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. डर की वजह से उसने लाश को दफन कर छुपाने की कोशिश की.

More Stories
CGPSC Scam : ईडी की विशेष अदालत में पेश हुए पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी, 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
CG Politics : डोंगरगढ़ भाजपा में बगावत तेज, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी दिया इस्तीफा, संगठन की बढ़ीं मुश्किलें
CG News : खेत बना प्रसूति कक्ष, सड़क नहीं होने से गर्भवती ने खेत में दिया बच्चे को जन्म, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल