बलौदाबाजार: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी तहसील के ग्राम बिनौरी के मजदूर किसान परिवार का बेटे का डाक्टर बनने का सपना अब साकार होने वाला है. रितेश सेन के नीट परीक्षा पास करने से सेन परिवार में खुशी का माहौल है.
ग्राम बिनौरी के शुकदेव सेन व उषा सेन के खुशियों का ठिकाना नहीं है, जबसे उन्हें उनके बेटे के नीट परीक्षा पास करने की जानकारी मिली है. उनकी मेहनत को साकार करने का काम उनके पुत्र रितेश सेन ने किया है. रितेश सेन ने नीट में आल इंडिया में 8124वां व कैटगरी रैंक में 3300वां रैंक हासिल किया है. उसे कुल 720 अंकों में 561 अंक हासिल किया है.
पिता शुकदेव सेन ने बताया कि उसका पुत्र शुरू से प्रतिभावान है. पढ़ाई अच्छे तरीके से करता था, आज उन्हें बेटे पर बहुत गर्व हो रहा है. इसके साथ उन्होंने अपने इष्टदेव, गुरु व उसे पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके पुत्र को इस सफलता के लिए मार्गदर्शन, आशीर्वाद प्रदान किया है.

More Stories
Opium Cultivation : ग्राउंड रिपोर्ट में अफीम की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ड्रोन से होगी जंगलों की निगरानी
CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 9वां दिन; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी देंगे सवालों के जवाब
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार