दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पपर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।
धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है।
Youth Stabbed to Death in Durg : पत्नी पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद – तीन आरोपी फरार
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

